Categories: News-Headlines

पीएम स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं के मामले में महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर निष्पादन किया: वित्त राज्य मंत्री

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने आज बैंकरों से कहा कि वे बैंकिंग सुविधा से वंचित लोगों को बैंकिंग सुविधा प्रदान करने, असुरक्षित को सुरक्षित बनाने और बिना वित्तपोषण वाले का वित्तपोषण करने की दिशा में काम करने पर ध्यान दें। वे आज सतारा में पश्चिमी महाराष्ट्र के वित्तीय समावेशन मानदंडों पर समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

डॉ. भागवत कराड ने यह भी कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को कॉलेटरल या सिबिल स्कोर की शर्त के बिना छोटे ऋण दिए जाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने बैंकों को ऋण वितरण के लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने का निर्देश दिया। डॉ. कराड ने कहा कि महाराष्ट्र जैसे विकसित राज्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की संख्या बढ़ाने की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि बैंकों को उस लक्ष्य की दिशा में काम करने की जरूरत है।

डॉ. भागवत कराड ने कहा कि पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के हमारे लक्ष्य में बैंकिंग क्षेत्र एक बड़ा स्तंभ है। डॉ. कराड ने यह भी कहा कि नए मतदाताओं के बैंक खाते खोलकर उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में शामिल किया जाना चाहिए और इसके लिए विशेष शिविरों की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने सभी के विकास के लिए बैंकिंग क्षेत्र के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर डॉ. कराड ने वित्तीय समावेशन मापदंडों पर कोल्हापुर जिले द्वारा हासिल किए गए समग्र कार्यनिष्पादन की सराहना की।

डॉ. भागवत कराड ने यह भी कहा कि स्वनिधि जैसी योजनाओं के मामले में महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर निष्पादन किया है। हालांकि, मुद्रा योजना में निष्पादन में सुधार की गुंजाइश है, जहां महाराष्ट्र राष्ट्रीय औसत से पीछे है।

इस अवसर पर, डॉ. भागवत कराड ने पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में नाबार्ड के कार्यनिष्पादन की समीक्षा भी की। इस अवसर पर सांसद जयसिद्धेश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी, सांसद श्रीनिवास पाटिल, विधायक जयकुमार गोरे सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

18 minutes ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

20 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

20 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

22 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.