प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत विकसित गुजरात’ के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत 1,411 करोड़ की लागत से 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी पिछले महीने ही मुझे वाइब्रेंट गुजरात समिट में आने का मौका मिला था। वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस बार का आयोजन भी आपने बहुत शानदार तरीके से किया। ये गुजरात और देश के लिए निवेश के लिहाज से बहुत बेहतर कार्यक्रम था।
प्रधानमंत्री ने कहा, किसी भी गरीब के लिए उसका अपना घर उसके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी होता है। लेकिन समय के साथ परिवार बढ़ रहे हैं, इसलिए नए घरों की जरूरत भी बढ़ रही है। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर किसी के पास पक्की छत हो, अपना खुद का घर हो। आज जिन परिवारों को उनका नया घर मिला है, उन सब परिवारजनों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जब ऐसे काम होते हैं, तभी देश कहता है मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।
प्रधानमंत्री ने कहा, हमने नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीने में पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन देखा। गांव-गांव में मोदी की गारंटी की गाड़ी पहुंची। सरकार के ऐसे ही प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सरकार इन 25 करोड़ लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी रही और इन साथियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया और ये 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त करने में सफल हुए।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment