Categories: News-Headlines

पीएम मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री आज ‘UPI’ और सिंगापुर के ‘Pay Now’ के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग आज (आईएसटी) भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के ‘पे नॉउ’ के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी लॉन्च होने के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाह बनेंगे। यह लॉन्‍च भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास और मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ़ सिंगापुर (एमएएस) के प्रबंध निदेशक रवि मेनन द्वारा किया जाएगा।

भारत फिनटेक नवाचार के लिए एक सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सबसे श्रेष्‍ठ डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे के वैश्वीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री का मुख्‍य रूप से इस बात को सुनिश्चित करने पर जोर रहा है कि यूपीआई के लाभ केवल भारत तक ही सीमित न रहें, बल्कि अन्य देश भी इससे लाभान्वित हों। इन दो भुगतान प्रणालियों के जुड़ाव से दोनों देशों के निवासी सीमा पार धन प्रेषण के तेज और लागत प्रभावी हस्तांतरण में सक्षम होंगे। इससे सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों, विशेष रूप से प्रवासी कामगारों और छात्रों को सिंगापुर से भारत में और भारत से सिंगापुर में तुरंत और कम लागत पर पैसे का हस्तांतरण करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

39 minutes ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

39 minutes ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

3 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.