पिछले 24 घंटों में 49.16 लाख से अधिक (49,16,801) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 172.81 करोड़ (1,72,81,49,447) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,93,53,556 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 1,17,591 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,15,85,711 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 44,877 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 5,37,045 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.26 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,15,279 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 75.07 करोड़ (75,07,35,858) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.46 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.17 प्रतिशत है।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment