गरुड़ फ़ोर्स के 127 वायु सेना के स्पेशल फोर्सेज योद्धाओं के प्रशिक्षण का सफल समापन मनाने के लिए दिनांक 12 फरवरी 2022 को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), वायु सेना स्टेशन चांदीनगर में मरून बरे सेरीमोनियल परेड आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि के तौर पर एयर वाइस मार्शल पीएस करकरे, सीनियर ऑफिसर इंचार्ज़, प्रशासन, पश्चिमी वायुसेना कमान मुख्यालय, ने परेड की समीक्षा की।
विंग कमांडर त्रिलोक शर्मा, कमांडेंट जीआरटीसी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभिन्न प्रशिक्षण संबंधी पहलुओं पर संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि ने गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर से गरुड़ कमांडोज़ को सफलतापूर्वक पास होने पर बधाई दी। युवा गरुड़ कमांडोज़ को संबोधित करते हुए उन्होंने बदलते सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल बैठाने के लिए स्पेशल फोर्सेज़ संबंधी कौशल और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मरून बरे, गरुड़ प्रोफिशिएंसी बैज और स्पेशल फोर्सेज़ टैब प्रदान किए और मेधावी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को ट्राफियां प्रदान कीं। एलएसी सूर्यवंशी शिवचरण अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर ट्रॉफी प्रदान की गई।
पासिंग आउट समारोह के दौरान, ‘गरुड़ कमांडोज़’ ने कॉम्बैट फायरिंग, होस्टेज रेस्क्यू, फायरिंग ड्रिल, असॉल्ट एक्सप्लोसिव्स, ऑब्सटेकल क्रॉसिंग ड्रिल, वॉल क्लाइम्बिंग, स्लिदरिंग, रैपलिंग और मिलिट्री मार्शल आर्ट्स जैसे विभिन्न कौशल का प्रदर्शन किया।
मरून बेरेट सेरेमोनियल परेड गरुड़ के लिए गर्व और उपलब्धि का क्षण है, जो उनके प्रशिक्षण के सफल समापन तथा ‘यंग स्पेशल फोर्स ऑपरेटर्स’ के स्पेशल फोर्सेज में शामिल होने के बदलाव का सूचक है।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment