Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 47,092 नये संक्रमित रोगी पाये गए जबकि 35,181 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.48 प्रतिशत हुई

भारत में पिछले 24 घंटों में 47,092 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,89,583 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.19 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 35,181 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,20,28,825 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.48 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 66 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंच गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 81,09,244 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 66.30 करोड़ (66,30,37,334) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,60,983 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,84,441 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.48 करोड़ से अधिक (52,48,68,734) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.62 प्रतिशत है और यह पिछले 69 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.80 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 87 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.