Categories: News-Headlines

उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित धारचूला में सड़क संपर्क बहाल करने के लिये बीआरओ दल के 80 कर्मी दिन-रात काम में जुटे

अगस्त, 2021 के अंतिम सप्ताह में पिथौरागढ़ जिले के दूर-दराज के धारचूला कस्बे को अभूतपूर्व बारिश का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के साथ आकस्मिक बाढ़ के हालात भी पैदा हो गये। सबसे ज्यादा नुकसान 30 अगस्त, 2021 को हुआ, जब आकस्मिक बाढ़ और बादल फटने से पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 500 मीटर हिस्सा पानी में बह गया। यह घटना दोबाट इलाके में 98 से 102 किलोमीटर के बीच के हिस्से में हुई, जहां सड़क का एक टुकड़ा पानी में बह गया था। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के इस अहम हिस्से में सड़क-संपर्क टूट गया।

इस आपात और गंभीर स्थिति से निपटने के लिये बीआरओ ने प्रोजेक्ट हीरक के एक विशेष दल को तैनात कर दिया, ताकि मरम्मत का काम फौरन शुरू किया जा सके और रास्ते से मलबा हटा दिया जाये। इस समय बीआरओ टास्क फोर्स के 80 सदस्य मलबा हटाने वाली मशीनों और जीसीबी की मदद से सड़क संपर्क को जल्द से जल्द बहाल करने में दिन-रात लगे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सितंबर को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला का दौरा किया और 30 अगस्त, 2021 को आई बाढ़ तथा बादल फटने के बाद वहां जारी पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर ने पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क के टूटने और बीआरओ द्वारा किये जाने वाले पुनर्वास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

इस बीच, बीआरओ ने टूटे हिस्से में पैदल चलने का रास्ता तैयार कर दिया है, ताकि लोग पैदल आ-जा सकें। इसके अलावा बीआरओ ने मानवीय सहायता के तहत स्थानीय लोगों को खाने के पैकेट भी पहुंचाये हैं। चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद सड़क को जल्द से जल्द खोलने के लिये बीआरओ के सभी अफसर और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और दिन-रात काम में लगे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

16 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.