Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 30,941 नये संक्रमित रोगी पाए गए जबकि 36,275 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.53 प्रतिशत हुई

भारत में पिछले 24 घंटों में 30,941 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,70,640 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 36,275 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,59,680 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 64 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 59,62,286 टीके लगाने के साथ 64.05 करोड़ (64,05,28,644) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 68,50,464 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 13,94,573 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.15 करोड़ से अधिक (52,15,41,098) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.51 प्रतिशत है और यह पिछले 67 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.22 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 85 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.