Categories: News-Headlines

अल्जीरिया की नौसेना के साथ भारतीय नौसेना का पहला नौसैन्य अभ्यास किया

यूरोप और अफ्रीका के लिए वर्तमान में जारी अपनी सद्भावना यात्रा के हिस्से के रूप में आईएनएस ताबर ने 29 अगस्त 2021 को अल्जीरियाई नौसेना के पोत ‘एज़्ज़ादजेर’ के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया। अल्जीरियाई तट पर हुए इस ऐतिहासिक नौसैन्य अभ्यास में फ्रंटलाइन अल्जीरियाई युद्धपोत ‘एज़्ज़ादजेर की भागीदारी देखी गई।

अभ्यास के दौरान भारतीय और अल्जीरियाई युद्धपोतों के बीच समन्वित युद्धाभ्यास, संचार प्रक्रियाओं और स्टीम पास्ट सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस नौसैन्य अभ्यास से दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे के द्वारा अपनाए जाने वाले संचालन की अवधारणा को समझने में मदद मिली, इसने पारस्परिकता को बढ़ाया और भविष्य के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच बातचीत तथा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं के द्वार को भी खोल दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.