Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 25,467 नये संक्रमित रोगी पाये गए जबकि 39,486 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी दर 97.68 हुई

भारत में पिछले 24 घंटों में 25,467 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 39,486 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,17,20,112 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.68 प्रतिशत पर पहुंची गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है। कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और नए रोगियों की संख्या में कमी ने सक्रिय मामलों को 3,19,551 तक कम कर दिया है जो कि 156 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा आज सुबह आठ बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 58.89 करोड़ (58,89,97,805) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 65,03,493 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

देश में पिछले 24 घंटों में 16,47,526 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 50.93 करोड़ से अधिक (50,93,91,792) जांच की जा चुकी हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.90 प्रतिशत से नीचे, पिछले 60 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.55 प्रतिशत है। पिछले 29 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 78 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.