पिछले 24 घंटों में 61,15,690 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 75.89 करोड़ (75,89,12,277) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 76,68,216 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 38,012 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,22,171 हो गई है। परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.62% है। पिछले लगातार 80 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 27,176 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,51,087 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.05% हैं।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,10,829 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.60 करोड़ (54,60,55,796) जाँच की गई हैं। पिछले 82 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.00 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.69 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 16 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 99 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment