कोविड-19 अपडेट
पिछले 24 घंटों में 22,844 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,42,901 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.06 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। लगातार 108 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,823 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,07,653 है, जो 214 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.61 प्रतिशत हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 50,63,845 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 96.43 करोड़ (96,43,79,212) के नजदीक पहुंच गया। इसे 94,26,400 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,25,399 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.63 करोड़ से अधिक (58,63,63,442) नमूनों की कोविड जांच की है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.46 प्रतिशत है, जो पिछले 110 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 44 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 127 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment