Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,326 नये मामले सामने आए, अब तक 101.30 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके

पिछले 24 घंटों में 17,677 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,32,126 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.16 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। पिछले लगातार 118 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 16,326 नये मामले सामने आये। सक्रिय मामले की संख्या 2 लाख से कम बनी हुई है और इस समय यह 1,73,728 है, जो 233 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

पिछले 24 घंटों में 68 लाख से अधिक टीके लगाए गए

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 68,48,417 खुराकें देने के साथ 100 करोड़ से अधिक टीके के पड़ाव को पार कर आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 101.30 करोड़ (1,01,30,28,411) के पार पहुंच गया है। यह 1,00,29,602 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,64,681 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.84 करोड़ से अधिक (59,84,31,162) नमूनों की कोविड जांच की है। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.24 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.20 प्रतिशत है। वह भी पिछले 19 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 54 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.