दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
हवा में नमी का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि मौसम विभाग ने दिन में मुख्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में 168 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment