Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटे में कोविड के 5,747 नए मामले आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,747 नए मामले आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,45,28,524 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,848 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 29 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,302 हो गई। इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल से दर्ज 13 मामले भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण से मौत के 16 मामले दर्ज किए गए जिनमें कर्नाटक से चार और केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान से दो-दो लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 100 की वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत थी। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,53,374 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 216.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.