Categories: News-Headlines

पारादीप पोर्ट ट्रस्ट ने गडकुजंगा, जगतसिंहपुर में नि:शुल्क बहु-विशिष्टता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के रूप में पारादीप पोर्ट ट्रस्ट (पीपीटी) ने आज गडकुजंगा युवा संगठन के सहयोग से एक मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। पीपीटी के उपाध्‍यक्ष ए.के. बोस ने समापद कुमार बारिक, सरपंच, गडकुजंगा पंचायत सुष्मिता बोस, उपाध्यक्ष, पारादीप लेडीज क्लब एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम की शुरूआत की।

डॉ. प्रहलाद पांडा, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी, पीपीटी अस्पताल ने अन्‍य डॉक्टरों और सहायक पैरामेडिक्स के साथ लगभग 1,000 मरीजों का उपचार किया और ईसीजी तथा रैपिड ग्लूकोज टेस्‍ट भी किये। इस शिविर का आयोजन पारादीप पोर्ट ट्रस्ट की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की अस्पतालों तक सीमित पहुंच होने खासकर कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस चिकित्सा शिविर की बहुत आवश्यकता थी। इस शिविर का आयोजन कोविड संबंधी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए किया गया।

इस मौके पर पीपीटी के उपाध्यक्ष ने लोगों के स्वास्थ्य तथा उद्योगों की कॉरपोरेट सामाजिक जिम्‍मेदारी के प्रति विचार व्‍यक्‍त किये और यह भी आवश्‍वासन दिया कि आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार के और अधिक चिकित्‍सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों को स्‍वच्‍छता के तौर-तरीके अपनाने, सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के महत्व के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.