Categories: News-Headlines

पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहायता की अपील की

पाकिस्तान सरकार ने देश भर में बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहायता की अपील की है।

डॉन समाचार पत्र के अनुसार एक आपात बैठक के दौरान इस बारे में फैसला लिया गया। बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र से भी बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता की अपील की क्योंकि सरकार को बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है। एक वीडियो संदेश में शहबाज शरीफ ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तुरंत 80 अरब पाकिस्तानी रुपये की जरूरत है।

पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ में अब तक कम से कम आठ सौ 30 लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग बेघर हो गए है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने माना कि पाकिस्तान अपने दम पर बाढ़ की स्थिति से निपटने में सक्षम नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.