Categories: News-Headlines

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत में नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तान की पुलिस ने पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई करते हुए नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से चार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर, पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने छापेमारी की और नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किये गए आतंकवादियों में से चार आईएस के हैं और चार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के विभिन्न गुटों से संबद्ध हैं। इसके अलावा एक लश्कर-ए-झांगवी का सदस्य है। इन आतंकवादियों को विस्तृत पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है।

इसमें कहा गया कि गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.