Categories: News-Headlines

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगाई

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। इस्लामाबाद की एक निचली अदालत ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को तीन साल की जेल की सजा और एक लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद इमरान को पंजाब पुलिस ने लाहौर के ज़मान पार्क स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान पर प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्राध्यक्षों से मिले उपहार बेचने का आरोप था। अदालत ने उन्हें जानबूझकर राष्ट्रीय खजाने से लाभों को छिपाने के भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया। इससे पहले, इमरान खान ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर किया था। इमरान की याचिका पर दो सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.