Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार शाम कोलकाता सहित बंगाल के दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बिजली गिरने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में बांस का गेट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। हालांकि, बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.