पुलिस ने पंजाब के पटियाला में हुई झड़प के मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हिंसा की इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे।
शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी जुलूस के मुद्दे पर दो समूहों में झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी।
पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि परवाना को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, जिले के राजपुरा का निवासी परवाना शुक्रवार की घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।
चिन्ना ने कहा कि हरीश सिंगला के साथी शंकर भारद्वाज और जग्गी पंडित नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
सिंगला, ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नामक एक संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष है और उसे बिना अनुमति जुलूस निकालने तथा हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को कहा था कि उसने शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment