Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल में कोविड महामारी के कारण दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड महामारी के कारण सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के आदेश में पूजा समितियों से पंडालों में खुली जगह रखने और इसे चारों ओर से खुला रखने को कहा गया है। इस आदेश में उचित दूरी के नियमों को ध्‍यान में रखते हुए अलग-अलग प्रवेश तथा निकास का प्रबंध करने को कहा गया है। पूजा आयोजकों से दर्शकों के लिए मास्‍क बनाने तथा हैंड सेनेटाइजर उपलब्‍ध कराने को कहा गया है। पूजा पंडालों में और आसपास सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। आमतौर पर राज्‍य सरकार द्वारा आयोजित होने वाले विसर्जन आनन्‍दोत्‍सव को भी इस वर्ष रद्द कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.