Categories: News-Headlines

पनामा में विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने साधा पाकिस्‍तान पर निशाना

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत के विरूद्ध सीमापार आतंकवाद में शामिल किसी पडोसी के साथ बातचीत करना कठिन है। विदेश मंत्री ने पनामा सिटी में पनामा के विदेश मंत्री के साथ संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमेशा कहता रहा है कि पाकिस्‍तान को सीमापार आतंकवाद को बढावा न देने और प्रायोजित न करने के प्रति वचनबद्धता पूरी करनी चाहिए। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि हमें उम्‍मीद है कि एक दिन हम ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे।

पिछले हफ्ते पुंछ में हुए आतंकी हमले के परिप्रेक्ष्‍य में विदेश मंत्री का यह बयान काफी महत्‍वपूर्ण है। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। मई में भारत में होने वाली एस सी ओ बैठक में पाकिस्‍तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के शामिल होने की पाकिस्‍तान की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही पुंछ में आतंकी हमला हुआ था।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.