पद्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं के दूसरे बैच ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्ल्यूएम) का भ्रमण किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 28 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2022 के लिए 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 54 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण करने वालों में पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. प्रभा अत्रे शामिल थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पद्म श्री विजेता पोलैंड की प्रो. (डॉ.) मारिया क्रिज्सटॉफ बायरस्की, थाईलैंड की डॉ. चिरपत प्रपंडविद्या, बसंती देवी, धनेश्वर इंगटी, गुरु टुल्कु रिनपोछे, डॉ. (प्रो.) हरमोहिंदर सिंह बेदी, सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी और अब्दुलखादर इमामसब नदकत्तिन भी शामिल थे।
जैसे ही पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भ्रमण किया, उन्हें सैन्य कर्मियों द्वारा सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के भ्रमण का आयोजन करने के लिए सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्मारक देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और सैनिकों के बलिदान के मूल्यों का प्रसार करता है। उन्होंने लोगों और विशेष रूप से युवाओं से अनुरोध किया कि वे इस स्मारक का भ्रमण करें और सैनिकों की वीरता की कहानियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
पद्म विभूषण विजेता डॉ. प्रभा अत्रे, एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यहां आना और अपने सैनिकों के प्रति आदर व्यक्त करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। हमें वास्तव में उन पर गर्व है, क्योंकि वे हमारी रक्षा कर रहे हैं और हमारे राष्ट्र को आगे ले जा रहे हैं।
पद्म भूषण विजेता देवेंद्र झाझरिया, सच्चिदानंद स्वामी और पद्म श्री विजेता सरदार जगजीत सिंह दर्दी, काजी सिंह और पंडित राम दयाल शर्मा सहित पद्म पुरस्कार 2022 के पहले बैच के विजेताओं ने 22 मार्च, 2022 को इस प्रतिष्ठित स्मारक का दौरा किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment