प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल के तहत पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव के साथ दो विशेष मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों समेत 32 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश जारी किये।
सरकारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी रवनीत कौर को विशेष मुख्य सचिव सह वित्तीय आयुक्त निगम के पद पर तैनात किया गया है जोकि अब तक विशेष मुख्य सचिव, श्रम के पद पर तैनात थीं।
इसके अलावा, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी.के. जुनेजा को डी.के. तिवारी के स्थान पर विशेष मुख्य सचिव जेल के पद पर तैनाती दी गई है जबकि अनुराग अग्रवाल को राजस्व एवं पुनर्वास का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) बनाया गया है।
विकास प्रताप नये प्रमुख वित्त सचिव होंगे जोकि एसीएस के.ए.पी. सिन्हा का स्थान लेंगे, जिन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव सह वित्तीय आयुक्त कराधान के तौर पर तैनाती दी गई है।
ए वेणु प्रसाद, जो मुख्यमंत्री के एसीएस हैं, को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब तक यह प्रभार दिलीप कुमार के पास था।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment