Categories: News-Headlines

पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद राजनीतिक संकट गहरा गया

पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद राजनीतिक संकट गहरा गया है। उन्होंने राज्य के भविष्य को लेकर किसी तरह का समझौता न करने की बात कहकर कल इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मौजूदा संकट के समाधान के लिए बुलाई गई बैठक के बाद कहा कि संकट का समाधान जल्दी ही निकलेगा और सभी मुद्दे हल कर लिये जायेंगे।

सूत्रों ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस के छह विधायक और कुछ स्थानीय नेता कल शाम सिद्धू के आवास पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने पार्टी महासचिव योगेन्द्र ढींगडा के साथ सिद्धू के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया है कि सिद्धू का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है और कांग्रेस उच्चकमान उनसे सम्पर्क बनाये हुए है।

इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.