पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ समेत पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा, मोहाली, पठानकोट और जालंधर में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 11.9 डिग्री, पटियाला में 11.8 डिग्री, फिरोजपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदकोट (11.8 डिग्री), गुरदासपुर (12.3 डिग्री), बठिंडा (14 डिग्री), जालंधर (11.3 डिग्री) और संगरूर (11.1 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, रोहतक में न्यूनतम 11.8 डिग्री, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, सिरसा में 12 डिग्री और कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment