संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में गैर स्थायी सदस्यों के तौर पर 2022-23 के कार्यकाल के लिए अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य हैं। यूएनएससी के पांच गैर स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए जून में चुनाव हुआ था।
राजदूतों ने मंगलवार को संक्षिप्त टिप्पणियां कीं, परिषद कक्षों के बाहर अन्य सदस्यों के साथ अपने देशों के झंडे लगाए और एक सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान सभी ने मास्क पहने थे और एक-दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर खड़े थे।
ध्वज समारोह एक परंपरा है, जिसे कजाकिस्तान ने 2018 में परिषद में शुरू किया था।
अल्बानिया को पहली बार परिषद का सदस्य चुना गया है, जबकि ब्राजील 11वीं बार चुना गया। गैबॉन और घाना इससे पहले तीन बार और संयुक्त अरब अमीरात एक बार परिषद का सदस्य रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment