Categories: News-Headlines

नेशनल हाउसिंग बैंक ने भारत में आवास के रुझान और प्रगति पर 2024 की रिपोर्ट जारी की

भारत सरकार के तहत एक सांविधिक निकाय, नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) ने नेशनल हाउसिंग बैंक अधिनियम, 1987 की धारा 42 के प्रावधानों के अनुसरण में भारत में आवास के रुझान और प्रगति, 2024 पर रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट में आवास परिदृश्य और मकान की कीमतों में उतार-चढ़ाव, आवास क्षेत्र पर भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रम, आवास ऋण उपलब्ध कराने में प्राथमिक ऋणदाता संस्थानों (पीएलआई) की भूमिका, आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) का प्रदर्शन और क्षेत्र के लिए संभावनाओं को व्यापक रूप से शामिल किया गया है।

मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

30-09-2024 तक बकाया व्यक्तिगत आवास ऋण ₹33.53 लाख करोड़ था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 14% की वृद्धि दर्शाता है।

30-09-2024 तक, बकाया व्यक्तिगत आवास ऋणों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी का हिस्सा 39%, एमआईजी का 44% और एचआईजी का 17% हिस्सा था।

30-09-2024 को समाप्त छमाही के दौरान व्यक्तिगत आवास ऋण संवितरण ₹4.10 लाख करोड़ था, जबकि 31-03-2024 को समाप्त वर्ष के दौरान संवितरण ₹9.07 लाख करोड़ था।

सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए, आवास मूल्य सूचकांक (एनएचबी-रेजिडेक्स) में पिछले वर्ष के 4.9% की तुलना में 6.8% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट में भारत सरकार की प्रमुख पहलों जैसे पीएमएवाई-जी, पीएमएवाई-यू, पीएमएवाई-यू का प्रभाव मूल्यांकन, शहरी अवसंरचना विकास निधि (यूआईडीएफ), किफायती किराया आवास परिसर (एआरएचसी) योजना आदि को शामिल किया गया है।

रिपोर्ट में ऋण प्रवाह में क्षेत्रीय असमानताओं और जलवायु संबंधी जोखिमों के प्रति संवेदनशीलता को इस क्षेत्र के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों के रूप में चिन्हित किया गया है। इसमें निर्माण में तकनीकी प्रगति, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण आदि को भी ऐसे कारकों के रूप में चिन्हित किया गया है जो इस क्षेत्र के लिए विकास के अवसरों को सुगम बनाएंगे।

पीएमएवाई 2.0, शहरीकरण, पारगमन-उन्मुख विकास, डिजिटलीकरण और अन्य कारकों पर बजट घोषणाओं से प्रेरित आवास क्षेत्र के लिए संभावनाएं आशाजनक बनी हुई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

21 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.