नेपाल के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कल देर रात आए भूकंप में 140 लोगों की मृत्यु हो गई और 155 घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर 6 दशमलव 4 तीव्रता का भूकंप कल आधी रात के करीब आया था। सरकारी नेपाल टेलीविजन के अनुसार, जाजरकोट और रुकुम जिले भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। भूकंप के कारण सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। नेपाल में आज दोपहर 3 दशमलव 3 तीव्रता के भूकंप बाद के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने बताया कि कल रात आए भूकंप के बाद लगभग 159 झटके दर्ज किए गए हैं।
नेपाल में कल देर रात आए शक्तिशाली भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। आज सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने को तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment