नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नेपाल के जलमार्ग और रेलवे को विकसित करने का आह्वान किया है। भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय के तहत सड़क विभाग की वार्षिक प्रगति समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ओली ने अधिकारियों को भारतीय सीमा के पास हनुमाननगर से त्रिवेणी और देवघाट तक स्टीमर सेवाओं के संचालन के लिए एक योजना का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया।
जलमार्ग परिवहन माल और लोगों की आवाजाही के सुगम माध्यम पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ओली ने अधिकारियों को देश में जल्द ही स्टीमर संचालित करने की योजना पर काम करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने नेपाल की रेलवे सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया और मौजूदा जनकपुर-कुर्था रेलवे लाइन में दो रेलवे लाइनें जोड़ने का आह्वान किया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment