Categories: News-Headlines

नेपाल आज अपना 16वां गणतंत्र दिवस मना रहा है

नेपाल में आज 16 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। नेपाल की जनता के कठिन परिश्रम और विश्‍वास से मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों के रूप में पिछले डेढ़ दशक से गणतंत्र दिवस मनाया जाता रहा है। देश में दशकों लंबे उग्रवाद को समाप्‍त करते हुए 23 नवम्‍बर 2006 को सात राजनीतिक दलों और सीपीएन (माओवादी) के बीच व्‍यापक शांति समझौता हुआ था। उसके बाद दस अप्रैल 2008 को संविधान सभा के चुनाव हुए थे और 240 वर्षों की राजशाही व्‍यवस्‍था को खत्‍म करते हुए पहली संविधान सभा की बैठक के माध्‍यम से 28 मई 2008 को नेपाल में गणतंत्र घोषित किया गया था। इसी दिन गणतांत्रिक शासन व्‍यवस्‍था स्‍वीकार की गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

20 minutes ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.