Categories: News-Headlines

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली: कम्‍बोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। विदेश राज्‍य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कम्‍बोडिया नरेश की अगवानी की। कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। कल सुबह उनका राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी कम्‍बोडिया नरेश से मुलाकात करेंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणमान्‍य अतिथियों के सम्‍मान में रात्रि भोज का आयोजन करेंगी। ये यात्रा भारत और कम्‍बोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वर्ष पूरे होने के उपल्‍क्ष्‍य में हो रही है। कम्‍बोडिया नरेश की यह भारत यात्रा छह दशक बाद हो रही है। भारत और कम्‍बोडिया के बीच सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंध और लोगों के बीच गहरे संबंधों की विशेषता वाले मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

8 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.