भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88 दशमलव 17 मीटर तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 दशमलव 82 मीटर तक भाला फेंक कर रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के खिलाडी जैकब वडलेजचगोट ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक स्पर्धा में किशोर जेना पांचवें और डी पी मनु छठे स्थान पर रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को उत्कृष्टता का प्रतिमान बताया। प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की परिशुद्धता और जुनून की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स में वे न केवल एक चैंपियन हैं बल्कि खेल जगत में वे अद्वितीय उत्कृष्टता के प्रतीक भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment