निर्वाचन आयोग ने 4-5 मार्च, 2025 को भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय किया है।
ज्ञानेश कुमार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला ऐसा सम्मेलन है। पहली बार मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को निर्देश दिया गया है कि वे सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक डीईओ और एक ईआरओ को नामित करें। सांविधिक अधिकारियों के रूप में, सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।
दो दिवसीय सम्मेलन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों से परस्पर सीखने के लिए एक मंच प्रदान करता है। सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक निर्वाचन प्रबंधन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा होगी, जिसमें आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संवाद, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ावा और निर्वाचन प्रक्रियाओं में विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका शामिल है। सम्मेलन के दूसरे दिन, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ पिछले दिन की विषयगत चर्चाओं पर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment