Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने 14 राज्‍यों में तीन लोकसभा सीट और 30 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा की तीन सीटों के उपचुनाव की आज घोषणा की। मध्‍यप्रदेश में खंडवा, हिमाचल प्रदेश में मंडी और दादरा नगर हवेली सीट के लिए 30 अक्‍टूबर को मतदान कराया जायेगा। आयोग ने 14 राज्‍यों की 30 विधानसभा सीटों के उपचुनावों की भी घोषणा की है। असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्‍यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, राजस्‍थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आन्‍ध्रप्रदेश, हरियाणा, महाराष्‍ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना की एक-एक सीट पर मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट के उपचुनाव के प्रचार के दौरान अपने नेता दिलीप घोष पर कथित हमले को लेकर आज चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले में राज्य सरकार से वह रिपोर्ट मांगी है जिसमें कहा गया है कि आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि गिरफ्तारी ही साबित करती है कि हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.