निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. तारकरामा राव को नोटिस जारी किया है और सरकारी परिसर टी-वर्क्स में सभा करने के लिए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। आयोग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने आज शाम तीन बजे तक स्पष्टीकरण देने की समय सीमा तय की है जिसका अनुपालन न करने पर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस के सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया। रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया था कि के. तारकरामा राव ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी परिसर में युवाओं के साथ बैठक की थी और रोजगार के अवसरों के बारे में वायदे किये थे।
रंगारेड्डी जिले के चुनाव अधिकारी ने रिपार्ट दी थी कि यह बैठक रायदुर्गम में टी-वर्क्स में आयोजित हुई थी और राज्य के मंत्री तारकरामा राव इसमे शामिल हुए थे। वीडियो निगरानी दल ने इस बैठक को कवर किया था और रिपोर्ट प्रस्तुत की थी।
इस बीच राज्य में अब तक 7 अरब रुपये की कीमती वस्तुओं, शराब, मादक पदार्थ और मुफ्त में दी जाने वाली वस्तुओं की जब्ती हुई है। इनमें दो अरब 77 करोड़ रुपये नगद, एक अरब 13 करोड़ रुपये की शराब, करीब 38 करोड रुपये की मादक पदार्थ, एक अरब 86 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं और 82 करोड़ रुपये की मुफ्त में दी जाने वाली वस्तुएं शामिल हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment