Categories: News-Headlines

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर, 30 नवम्‍बर को राज्‍य के सभी 119 विधानसभाओं में मतदान होगा

तेलंगाना में चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रचार के लिए अब कुछ ही दिन शेष है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जुटे हैं। दो राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के जनसभाएं, चुनाव रैली, रोड शो और घर-घर प्रचार अभियान से चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन प्रचार अभियान में भाग लेंगे साथ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ भी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रत्‍याशियों के समर्थन में मुशीराबाद में रोड शो किया। कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक के उपमुख्‍यमत्री डी.के. शिवकुमार भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भारत राष्‍ट्र समिति के नेता हरीश राव और के. तारकराम राव ने रोड शो किया। 30 नवम्‍बर को राज्‍य के सभी 119 विधानसभाओं में मतदान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.