निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को अपने उन आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा है जिनमें उन्होंने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, एक सौ 50 जिला मजिस्ट्रेटों या कलेक्टरों को फोन किया था।
आयोग ने जयराम रमेश को लिखे पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के दौरान सभी अधिकारी आयोग की प्रतिनियुक्ति पर होते हैं और किसी भी निर्देश के लिए आयोग को सीधे रिपोर्ट करते हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी जिला मजिस्ट्रेट ने अनुचित रूप से प्रभावित करने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दी है।
निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि जयराम रमेश का सार्वजनिक रूप से दिया गया यह बयान संदेह उत्पन्न करता है, इसलिए जनहित में इसका समाधान करना आवश्यक है। आयोग ने जयराम रमेश से उनके बारे में भी विस्तृत जानकारी देने को कहा है जिन्हें गृह मंत्री ने कथित रूप से ये फोन किए थे। आयोग ने उन्हें इस संबंध में आज शाम सात बजे तक तथ्यात्मक जानकारी देने को कहा है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment