Categories: News-Headlines

नासा ने चांद पर मानवता को लौटाने के लिए नई पीढ़ी के अंतरिक्षपोशाक का अनावरण किया

नासा ने चांद पर मानवता को लौटाने के लिए नई पीढ़ी के अंतरिक्षपोशाक का अनावरण किया है। इस अंतरिक्षपोशाक की अनूठी परिकल्पना चांद की सतह पर वैज्ञानिक परीक्षण करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करेगी। यह प्रोटोटाइप पोशाक महिला अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बहुत ही सुविधा जनक होगी।नासा ने कहा है कि यह 2025 में चांद के आर्टेमिस-3 अभियान के लिए अद्धतन पोशाक तैयार कर सकेगा। नासा ने घोषणा की है कि पांच दशक से अधिक समय बाद चांद पर मानवता की वापसी होगी। नासा के प्रतिनिधियों ने चांद की सतह पर पहली महिला यात्री को भेजने का वचन दिया है।चांद की सतह पर महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजने की पूर्व की योजनाएं अनुकूल अंतरिक्षपोशाकों की कमी के कारण असफल रही है। अनुकूल पोशाक अधिक थकान और शारीरिक नुकसान को रोकने के लिए महत्वपूर्ण होती है।अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली मौजूदा अंतरिक्ष पोशाक में 1981 के बाद कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.