Categories: News-Headlines

नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र आज से भरे जाएंगे

नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 7 फरवरी तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 10 फरवरी तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं।

मतदान 27 फरवरी को होगा और मतगणना 2 मार्च को होगी। कुल 13 लाख 17 हजार 632 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 24 हजार 689 नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। उम्मीदवार 7 फरवरी तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि 10 फरवरी है।

60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को और मतगणना दो मार्च को होगी। कुल 21 लाख 61 हजार 129 मतदाता मतदान कर सकेंगे। 81 हजार 433 नये मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने कहा है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 120 कंपनियां आगामी विधानसभा चुनावों में तैनात की जाएंगी और 40 कंपनियां पहले से ही तैनात हैं। इसके अतिरिक्‍त, मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी कहा कि राज्य भर में कुल 3 हजार 482 मतदान केंद्र हैं और 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी जबकि बाकी में वीडियो कैमरे होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.