Categories: News-Headlines

नाइजीरिया के प्लैटो प्रांत में डकैतों के हमले में मरने वालों की संख्या बढकर 113 हुई

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के प्लैटो प्रांत में पिछले सप्‍ताह के अंत में हुए डकैतों के हमले में मरने वालों की संख्‍या बढकर 113 हो गई है। इन हमलों में 300 से अधिक लोग घायल भी हुए है। इस वर्ष मई के बाद से यह सबसे भीषण हिंसा की घटना है।

स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्‍यक्ष ने बताया कि डकैतों ने विभिन्‍न समुदायों के लोगों पर पूरी तरह से समन्वित हमला किया।

नाइजीरिया के मध्य में स्थि‍त प्लैटो प्रांत में विभिन्‍न जातीय और धार्मिक समुदाय रहते हैं। हाल के वर्षो में यहां सांप्रदायिक संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच में भी झड़पों की खबरें सामने आती रहती हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.