Categories: News-Headlines

नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में राष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी

नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह सवा दस बजे संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में भारत के राष्‍ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी। निवर्तमान राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द और नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक समारोह में केन्‍द्रीय कक्ष पहुंचेंगे। भारत के प्रधान न्‍यायाधीश एन० वी० रमना की उपस्थिति में द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्‍ट्रपति का संबोधन होगा। केन्‍द्रीय कक्ष में आयोजित समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति भवन के लिए प्रस्‍थान करेंगी। राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्‍हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को यथोचित सम्मान दिया जायेगा।

राज्‍यसभा के सभापति एम० वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, प्रधान न्‍यायाधीश एन०वी० रमना, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, केन्‍द्रीय मंत्री, विभिन्‍न राज्‍यों के राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री, राजनयिक मिशन प्रमुख, संसद सदस्‍य तथा प्रमुख सैन्‍य और अन्य अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केन्‍द्रीय कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

कल राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने केन्द्र सरकार के कुछ कार्यालय आंशिक रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है। समारोह के दौरान नवसंसद भवन का निर्माण कार्य भी रोक दिया जाएगा। आदेश के अनुसार कल सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक तक 30 कार्यालय और भवन बंद रहेंगे। इनमें साउथ ब्लॉक, नार्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचार भवन, पी.टी.आई बिल्डिंग, आकाशवाणी भवन, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन शामिल हैं। इन सभी भवनों को कल सुबह छह बजे तक सुरक्षा जांच के लिये खाली करा लिया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.