द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी ने कल शाम मतगणना पूरी होने के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को 64 प्रतिशत और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमना सोमवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली जनजातीय महिला हैं।
64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है। 1997 में द्रौपदी मूर्मु पहली बार राजनीति में शामिल हुईं और ओडिशा के मयुरभंज जिले के रायरंगपुर अधिसूचित क्षेत्र परिषद में पार्षद चुनी गईं। उन्होंने 2002 से 2009 तक रायरंगपुर विधासभा क्षेत्र से दो बार विधायक और एक बार ओडिशा सरकार में वाणिज्य, परिवहन, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। 18 मई, 2015 को द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और पिछले साल 12 जुलाई तक इस पद पर रहीं। वह राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं और किसी भी भारतीय राज्य में राज्यपाल के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला आदिवासी नेता थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों तथा सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन, उनका संघर्ष और उनकी सफलता प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे हमारे नागरिकों विशेषकर गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment