द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी ने कल शाम मतगणना पूरी होने के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को 64 प्रतिशत और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमना सोमवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली जनजातीय महिला हैं।
64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है। 1997 में द्रौपदी मूर्मु पहली बार राजनीति में शामिल हुईं और ओडिशा के मयुरभंज जिले के रायरंगपुर अधिसूचित क्षेत्र परिषद में पार्षद चुनी गईं। उन्होंने 2002 से 2009 तक रायरंगपुर विधासभा क्षेत्र से दो बार विधायक और एक बार ओडिशा सरकार में वाणिज्य, परिवहन, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। 18 मई, 2015 को द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और पिछले साल 12 जुलाई तक इस पद पर रहीं। वह राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं और किसी भी भारतीय राज्य में राज्यपाल के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला आदिवासी नेता थीं।
देश के राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डे ने आज द्रौपदी मुर्मू के देश के अगले राष्ट्रपति बनने के प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। संसद भवन परिसर और सभी राज्य विधानसभाओं में इस महीने की 18 तारीख को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान में 763 सांसदों और तीन हजार 991 विधायकों ने भाग लिया। कल हुई मतगणना के बाद राज्यसभा महासचिव ने द्रौपदी मुर्मू को देश का अगला राष्ट्रपति घोषित किया।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment