Categories: News-Headlines

देश में वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक

चालू वित्‍त वर्ष 2022-23 में अब तक प्रत्‍यक्ष कर संग्रह 15 लाख 67 हजार करोड रुपए का हुआ है। पिछले वित्‍त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में ये 24 दशमलव शून्‍य-नौ फीसदी अधिक है। चालू वर्ष में रिफंड अदायगी के बाद प्रत्‍यक्ष कर संग्रह 12 लाख 98 हजार करोड रुपए रहा, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 18 दशमलव चार फीसदी अधिक है। साल 2022-23 की अब तक की कुल प्राप्‍ति‍ प्रत्‍यक्ष कर बजट आंकलन का 91 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत है, जबकि संशोधित आंकलन का ये 78 दशमलव छह-पांच प्रतिशत है।

चालू वर्ष में व्‍यक्तिगत आयकर की वृद्धि दर 29 दशमलव छह-तीन प्रतिशत है, जबकि कॉर्पोरेट कर की वृद्धिदर 19 दशमलव तीन-तीन प्रतिशत है।

चालू वर्ष में अब तक कुल दो लाख 69 हजार करोड रुपए के रिफंड जारी किए जा चुके हैं, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में जारी किए गए रिफंड की तुलना में 61 दशमलव पांच-आठ प्रतिशत ज्‍यादा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.