प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में लोगों को यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट भी कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि एक घर में परिवार के सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वो घर चल पाएगा? फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर में विपक्षी एकता से लेकर सरकार की योजनाओं तक तमाम विषयों पर प्रकाश डाला। मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने आज देश भर के 543 लोकसभाओं से 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64 हजार 100 बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देश में बूथ सशक्तिकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न प्रदेशों के विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री से संवाद का मौका भी मिला।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment