सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू आपूर्ति के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पाने तक गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय खाद्य निगम-एफसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद भी इस वर्ष कुल गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड एक सौ 12 मिलियन टन रहेगा। कृषि मंत्रालय के अन्य आकलन के अनुसार सरकार ने 2023-24 फसल वर्ष में गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड एक सौ 12 दशमलव 18 मिलियन टन रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अशोक मीणा ने कहा कि सरकार गेहूं फसल की सरकारी खरीद शुरू कर चुकी है। मध्यप्रदेश में लगभग दस हजार सात सौ 27 टन गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। उन्होंने बताया कि 2023-24 में भारतीय खाद्य निगम पंजाब से 13 दशमलव दो मिलियन टन, हरियाणा से साढ़े सात मिलियन टन और मध्य प्रदेश से आठ मिलियन टन गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य रखा है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment