केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों से पशु-पक्षियों का शिकार न करने की अपील करते हुए आज कहा कि देश भर में एयर गन सरेंडर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में सेवानिवृत्त वनकर्मियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, इत्यादि को जोड़ कर इसे तेज गति प्रदान की जाएगी।
अश्विनी कुमार चौबे ने अरुणाचल सरकार के एयर गन सरेंडर अभियान को पशुओं एवं पक्षियों को अवैध शिकार से बचाने और उनके संरक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इस अभियान के लिए अरुणाचल प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री मामा नटुंग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में यह अभियान शुरू किया जाएगा और इसके लिए राज्यों से भी अनुरोध किया जाएगा। मंत्री महोदय ईटानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपने एयर गन सरेंडर किए।
एयर गन के लिए किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। अत: ऐसी स्थिति में हमारे देश में हर जिले और गांव में अनगिनत लोग एयर गन के जरिए पक्षियों का शिकार करते रहते हैं। इस वजह से अनेक पक्षियों की संख्या बड़ी तेजी से घट रही है।
अश्विनी कुमार चौबे ने ईटानगर जैविक उद्यान का भी निरीक्षण किया जो दुनिया का पहला हूलोक गिब्बन प्रजनन केंद्र है और इसके साथ ही इस प्रजाति को बचाने के लिए किए जा रहे ठोस कार्यों की समीक्षा की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment