Categories: News-Headlines

देश को आत्‍मनिर्भर बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका होगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश को आत्‍मनिर्भर बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका होगी। केंद्रीय बजट में प्रौद्योगिकी आधारित विकास से संबंधित घोषणाओं के क्रियान्‍वयन पर चर्चा के लिए आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी देश के सामान्‍य नागरिक को सशक्‍त करने का माध्‍यम और देश को आत्‍मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार है। उन्‍होंने बजट घोषणाओं के अमल को सुनिश्चित करके इनके फायदों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी एक अलग क्षेत्र नहीं है बल्कि यह डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था से जुड़ा हुआ है और उन्‍नत प्रौद्योगिकी का आधार है, जो तेजी से आपूर्ति और लोगों को सशक्‍त बनाने पर ध्‍यान केन्द्रित कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से सरकार ने देश को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए कई नई पहल की हैं। वर्ष 2022-23 के बजट में तेजी से उभरते क्षेत्रों- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भू-स्‍थानिक प्रणाली, ड्रोन, सेमीकंडक्टर्स, जीनोमिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैसे क्षेत्रों पर व्यापक रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विज्ञान सार्वभौमिक है लेकिन प्रौद्योगिकी स्‍थानीय होनी चाहिए। उन्‍होंने एनिमेशन, विजुअल एफेक्‍ट्स, गेमिंग और कॉमिक्‍स यानी ए वी जी सी क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्‍होंने ए वी जी सी क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि क्षमता निर्माण कर भारतीय और विश्‍व के बाजारों की मांग को पूरा किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्‍वदेशी तकनीक से विभिन्‍न क्षेत्रों में मनोबल बढ़ेगा और आत्‍मनिर्भरता आएगी जो समय की मांग है। उन्‍होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने भी अपने देश में आत्‍मनिर्भरता पर जोर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में फिनटेक नवाचार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भू-स्थानिक व्‍यवस्‍थाएं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर सकती हैं, और भारतीय उद्योग को अधिक कुशल और प्रतिस्पर्धी बना सकती हैं।

वेबिनार का आयोजन केन्‍द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, वैज्ञानिक कार्यों से जुड़े विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों ने किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.